GautambudhnagarGreater noida news

भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की ख़ुशी में जश्न मना कर मिठाई बाँटकर जीत की मनाई ख़ुशी 

भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की ख़ुशी में जश्न मना कर मिठाई बाँटकर जीत की मनाई ख़ुशी 

ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर जीत की ख़ुशी में जश्न मना कर मिठाई बाँटकर जीत की ख़ुशी मनाई । जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा यह परिणाम जनमानस के अटूट विश्वास, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की राजनीति और सुशासन की विजय के प्रतीक हैं।यह ऐतिहासिक जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीके दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा भाव और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर जनता की मुहर है। इस महत्वपूर्ण विजय के लिए सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। यह परिणाम स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिरता के साथ दृढ़ता से खड़ी है।और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ऐसी ही ऐतिहासिक जीत प्रदेश में दर्ज करेगी आइए, हम सभी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं । इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी सतेन्द्र अवाना गोविन्द चौधरी जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र कोरी अरुण शर्मा विकाश चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य राहुल पंडित संदीप शर्मा मंडलाध्यक्ष मनोज मावी अर्पित तिवारी राजीव सिंघल गजेन्द्र वाल्मीक संजीव शर्मा सुनील रावत दिनेश भाटी भिखारी सिंह महेन्द्र नागर धीर राणा लोकेश त्यागी जितेन्द्र सैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button