GautambudhnagarGreater noida news

बेनेट यूनिवर्सिटी प्रकरण पर छात्र सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चिंता, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

बेनेट यूनिवर्सिटी प्रकरण पर छात्र सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चिंता, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा। बेनेट यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कथित रैगिंग वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। वीडियो में छात्राओं के साथ मारपीट एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों ने शैक्षणिक वातावरण पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। इस संदर्भ में एबीवीपी , ग्रेटर नोएडा इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर कुलपति एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराने का आग्रह किया।संगठन ने मांग की है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस अवसर पर ABVP की राष्ट्रीय मंत्री Kshama Sharma, प्रांत मंत्री Gaurav Gaur, प्रांत संयोजक साविष्कार विश्वविद्यालय इकाई की उपाध्यक्ष Hitakshi Thakral सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABVP के प्रांत मंत्री गौरव गौर ने कहा कि विश्वविद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी घटनाएं छात्रों के मनोबल को प्रभावित करती हैं, इसलिए प्रशासन को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगा। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर रजिस्ट्रार अजय यादव से आग्रह किया है कि एंटी-रैगिंग तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जाए, निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक कदम उठाए जाएं।संगठन ने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Back to top button