GautambudhnagarGreater noida news

भीषण गर्मी से बचाव हेतु महिला उन्नति संस्था द्वारा बच्चों को पानी, शरबत व ग्लूकोस वितरण

भीषण गर्मी से बचाव हेतु महिला उन्नति संस्था द्वारा बच्चों को पानी, शरबत व ग्लूकोस वितरण

ग्रेटर नोएडा।भीषण गर्मी का प्रकोप बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला उन्नति संस्था, जिला गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज ‘सर्व विद्या अभियान’ के तहत महामाया रोड, सेक्टर 44, नोएडा स्थित शिक्षा केंद्र में अध्ययनरत बच्चों को राहत सामग्री वितरित की गई।  संस्था की जिला अध्यक्ष  रेनू बाला शर्मा ने बच्चों को पीने के पानी की बोतलें वितरित कीं, ताकि वे गर्मी से सुरक्षित रहें। इसके साथ ही बच्चों को ऊर्जा और ताकत प्रदान करने के लिए ग्लूकोस-डी एवं शरबत की बोतलें भी दी गईं, जिससे वे गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रख सकें। इस अवसर पर जिला प्रभारी  सीमा रावत का सहयोग सराहनीय रहा। बच्चों से संवाद कर उनकी कुशलता भी जानी गई। कार्यक्रम में सभी बच्चे प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए।  रेनू बाला शर्मा ने बच्चों को संदेश दिया कि वे गर्मी से बचने के उपायों का विशेष ध्यान रखें और पानी पीते रहें।

Related Articles

Back to top button