GautambudhnagarGreater noida news

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न 

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न 

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता के हितों कि अनदेखी कि जा रही है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भाजपा का जनता की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है। वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, बंगाल चुनाव में जिस तरह से सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित किया गया। वह भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसे अपनी हार नजर आने लगी है। ऐसे में भाजपा उत्तर प्रदेश में भी साजिश कर समाजवादी सरकार बनने से रोकने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। ऐसे में सभी समाजवादी साथियों को भाजपा की साजिशों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप सेबीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, कृष्णा चौहान, रामशरण नागर एडवोकेट, लाल सिंह गौतम, विनोद लोहिया, दीपक देवटा, अनीस अहमद, राजेश रोही, उपदेश नागर, मनोज शर्मा, अजय चौधरी, अक्षय चौधरी, विक्रम टाइगर, अमित रौनी, सुनील बदौली, सुभाष भाटी, सीपी सोलंकी, कवित गुर्जर, हुकुम सिंह भारती, अनिल प्रजापति, विपिन सैन, राजेश नागर, वीरपाल नागर, सत्यप्रकाश नागर, अमन नागर, सनी प्रजापति, राहुल आर्यन, वकील सिद्दकी, अनिल नागर, रशीद सिद्दकी, संजीदा बेगम, देवेंद्र भाटी, विनय शर्मा, गौरव यादव, जाकिर जेडी, संजीव नागर, हरवीर प्रधान, रोहन गौतम, जय सिंह चंदेल, मुरारीलाल गौतम, हरेन्द्र लाला, जावेद अंसारी, मनोज नागर, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button