GautambudhnagarGreater noida news

गौतमबुद्धनगर जिले में जिला ओलंपिक खेल का बाजा बिगुल 

गौतमबुद्धनगर जिले में जिला ओलंपिक खेल का बाजा बिगुल 

ग्रेटर नोएडा।जिला ओलंपिक संघ द्वारा 1 से 7 मई जिला ओलंपिक खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें राज्य व राष्ट्र स्तर के लिए तैयार करना है इस आयोजन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर द्वारा किया गया इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी,वालीबाल, बास्केटबाल, कराटे,किकबॉक्सिंग,बॉक्सिंग, पिकल बाल,जिमनास्टिक, टेनिस, योगासना ,एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है महा सचिव प्रमोद कुमार ने कहा या प्रतियोगिता हमारे जिले की युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और फिटनेस के प्रति जागरूक होने का एक सुनहरा मौका है हम ओलंपिक स्टार की भावनाओं को जमीन स्तर पर ला रहे हैं l उद्घाटन समारोह में उपस्थित जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार , कोषाध्यक्ष श्यामेंद्र नागर उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, संयुक्त सचिव राजीव श्रीवास्तव, एवं समस्त खेल संघ के पदाधिकारी, अमरिंदर वर्मा, अमर चौहान, बालकिशन थापा, अनुज भाटी, पारुल वर्मा, सुनील भाटी,कमल थापा, सुरेश देशवाल, संदीप शर्मा, राजकुमार बास्केट बॉल, कोच,एवं तमाम संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी सचिव जफर खान ने बताया 1 मई से रामाज्ञा स्कूल में बास्केटबॉल एवं ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन थर्ड में एथलीट प्रतियोगिता होगी एक से 7 में तक सभी होने वाली प्रतियोगिता जनपद के विभिन्न स्थान स्कूल स्टेडियम में की जा रही है

Related Articles

Back to top button