GautambudhnagarGreater noida news

रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में पासिंग आउट बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में पासिंग आउट बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) में पासिंग आउट बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी (विदाई समारोह)का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन पर शुभकामनाएँ देना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके पश्चात जूनियर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक शामिल थे। कार्यक्रम में “मिस्टर फेयरवेल” और “मिस फेयरवेल” जैसे आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कॉलेज के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।कार्यक्रम के अंत में पासिंग आउट बैच के छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल चुनने के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और अंत में मिस फेयरवेल ज्योति कुमारी चुनी गई एवं मिस्टर फेयरवेल सुमित कुमार चुने गए ।इसके साथ ही मिस्टर ग्लैम और मिस ग्लैम का भी चुनाव किया गया जिसमें मिस ग्लैमर निधि चुनी गई मिस्टर ग्लैमर जतिन चुने गए यह फेयरवेल समारोह उत्साह, उमंग और यादगार पलों से भरपूर रहा, जिसे सभी उपस्थित जनों ने लंबे समय तक याद रखने की बात कही। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button