GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने प्रथम मनाया स्थापना दिवस 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने प्रथम मनाया स्थापना दिवस 

ग्रेटर नोएडा ।बिलासपुर कस्बे में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (UPGB) ने शुक्रवार को शाखा प्रबंधक बृजपाल सिंह भाटी की अध्यक्षता में अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान अधिक से अधिक ग्राहकों को बेंक से जोडने और उत्क़ष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करनेके लिए प्ररित किया। शाखा प्रबंधक बृजपाल सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्यावर्त बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के विलय से बना है। यह नया बैंक यूपी के 76 जिलों के 4500 से अधिक शाखाओं के साथ उत्तर प्रदेश में काम कर रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर, बेहतर ग्राहक सेवा और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।उन्होंने जनता से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर समाज में सफल उद्यमी बनने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना, दुर्घटना बीमा एवं अटल पेंशन योजना का भी लाभ उठा सकते हैं।इस स्थापना दिवस के मौके पर बैक स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button