बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत भारी मात्रा में शराब नष्ट
बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत भारी मात्रा में शराब नष्ट

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना बिसरख पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट कराया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख और आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।थाना बिसरख में वर्ष 2024-25 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 110 अभियोगों से संबंधित करीब 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1150 लीटर अवैध बीयर और 500 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया। शराब को रोड रोलर से तोड़कर और गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर पूरी तरह समाप्त किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।




