नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से लगाया विश्वासघात का आरोप, विपक्ष पर बरसे अभिषेक शर्मा
नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से लगाया विश्वासघात का आरोप, विपक्ष पर बरसे अभिषेक शर्मा

ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला गया। इस दौरान इसे “महिला जन आक्रोश” से जुड़ा विषय बताते हुए भाजपा नेताओं ने विपक्ष की कड़ी आलोचना की।पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 16-17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष के सभी सवालों का मजबूती से जवाब दिया। साथ ही समाजवादी पार्टी पर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग कर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा जन-जागरूकता अभियान चला रही है और महिला सम्मेलन व पद यात्राओं के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर एकजुट हो रही हैं और आने वाले समय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों को “वोट की चोट” से जवाब देंगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




