गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने, गोचर भूमि के अवैध / निजी अधिग्रहण को निरस्त करने एवं गौ संरक्षण हेतू ठोस कदम उठाने की मांग
गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने, गोचर भूमि के अवैध / निजी अधिग्रहण को निरस्त करने एवं गौ संरक्षण हेतू ठोस कदम उठाने की मांग

ग्रेटर नोएडा । गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने, गोचर भूमि के अवैध / निजी अधिग्रहण को निरस्त करने एवं गौ संरक्षण हेतू ठोस कदम उठाने की मांग की है इसी सिलसिले में अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नागर के नेतृत्व में ज्ञापन एसडीएम दादरी को दिया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम समस्त क्षेत्रवासी गौ भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता आपके माध्यम से प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री का ध्यान गौ माता की दयनीय स्थिति एवं गौचर भूमि के निरंतर हो रहे अतिक्रमण/निजी अधिग्रहण की और आकृषित कराना चाहते है । साथ ही निवेदन है कि दिनांक 27 अप्रेल 2026 को सम्पूर्ण भारत में गौरक्षा एवं गौ भक्तों द्वारा एक संगठित अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत में लगभग 5400 तहसीलों एवं मुख्यालयों पर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज देने हेतु ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। यह जन भावनाओं का व्यापक और राष्ट्रव्यापी प्रतीक है जिसे गम्भीरता से लिया जाना आवश्यक है। भारत में गौ माता को प्राचीन काल से पूजनीय माना जाता हैपरन्तु वर्तमान समय में गौ माता की स्थिति अन्ततः चिंताजनक गौर दयनीय हो चुकी हैं जो हम सभी के लिए अन्ततः पीडादायक है। गौचर भूमि पर गम्भीर समस्यायें पूर्व से लेकर वर्तमान तक गौचर भूमि का बड़े स्तर पर अवैध कब्जा और निजी अधिग्रहण किया जा रहा है। कई स्थानों पर गौचर भूमि को कालौनीयों एवं फैक्टीयों एवं निजी परियोजनाओं में परिवर्तित कर दिया गया है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह अतिक्रमण लगातार बढता जा रहा है। परिणामस्वरूप गौ माताओं के लिए चरने हेतु प्राकृतिक स्थान समाप्त होते जा रहे है। प्लास्टिक कचरे पर सख्ती से निर्णय किया जाये। एवं निगरानी तंत्र स्थापित किया जाये।उन्होंने माँग की है कि गौ संरक्षण हेतु हो विशेष बजट और गौ रक्षक आयोग तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये ।




