सलेमपुर गुर्जर के एम. बी. ए. मॉडर्न पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत हाई स्कूल में झिलमिल, प्रियांशी,ओशिका, आरुषि व तनुष्का बनी टॉपर
सलेमपुर गुर्जर के एम. बी. ए. मॉडर्न पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत हाई स्कूल में झिलमिल, प्रियांशी,ओशिका, आरुषि व तनुष्का बनी टॉपर

ग्रेटर नोएडा। जैसा आप सभी को मालूम है कि 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल घोषित हुआ। जैसे परीक्षाफल घोषित हुआ छात्रों के चेहरे खिल उठे। इसमें एम. बी. ए. मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा

इस परीक्षा फल में झिलमिल,प्रियांशी,ओशिका,आरुषि एवं तनुष्का टॉपर रहीं इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुम भाटी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करके माता-पिता व विद्यालय का गौरव बढ़ाया इस मौके पर कुसुम भाटी ने टॉपर स्टूडेंट को मिठाई खिलाकर अच्छे प्रदर्शन की बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि का श्रेय उनके गुरुजनों व माता-पिता को दिया उन्होंने बताया कि झिलमिल ने 86% प्रियांशी ने 82% ओशिका ने 81% आरुषि ने 80% व तनिष्का ने 79% अंक प्राप्त किए




