एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में 17- 18 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीम भावना को मजबूत करने तथा साथ मिलकर चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित करना था। इस कार्यक्रम की थीम कमांड, कोलैबोरेट, कॉन्कर रही। इस कार्यक्रम को स्ट्रेंथ मास्टर्स, जो कि एक प्रतिष्ठित लीडरशिप डेवलपमेंट संस्था है, द्वारा क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा संस्था के सह संस्थापक अभिषेक जोशी के द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम के क्रियान्वयन में स्ट्रेंथ मास्टर्स के विनीत शर्मा, सुशांत सिंहा, चंदन सिंह तथा हर्षित एवं उनकी सपोर्ट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एनआईईटी के डायरेक्टर डॉ विनोद एम कापसे के उद्बोधन से हुआ। डॉ कापसे ने फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम के विषय में अवगत कराते हुए इसके आवश्यकता तथा महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारियां साझा कीं। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से फैकल्टी मेंबर्स ने टीमवर्क, कोलैबोरेशन, क्रिटिकल थिंकिंग, डिसीजन मेकिंग जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स को न केवल गहराई से समझा अपितु उन्हें सामूहिक रूप से समस्याओं के समाधान के लिए प्रयोग भी किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में एनआईईटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओ पी अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीमा अग्रवाल एवं डायरेक्टर डॉ विनोद एम कापसे के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। एनआईईटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओ पी अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “एनआईईटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रगतिशीलता और नवाचार के माध्यम से एक विशेष पहचान और स्थान रखता है। हमारा उद्देश्य संस्थान में विकासोन्मुख और समन्वयपूर्ण वातावरण विकसित करना है जिससे हम अपने उच्च शिक्षा संबंधी उद्देश्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त कर सकें।”




