उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का सुनपुरा गांव में हुआ जोरदार स्वागत, संजय निषाद ने 5 के कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से की अपील
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का सुनपुरा गांव में हुआ जोरदार स्वागत, संजय निषाद ने 5 के कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से की अपील

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को सुनपुरा गांव में बिल्लू प्रधान के निवास पर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर निषाद पार्टी के गुर्जर वीरेन्द्र डाढा और योगेंद्र विकल का भी स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में खेड़ी भनोता, सैनी, सुनपुरा, जोनसमाना सहित आठ गांवों के लोग शामिल हुएइस मौके पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 5 अप्रैल को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती है और इस दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी समाज के लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम नोएडा में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन हमें समाज में एकता, समरसता और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन समाज को जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। सदियों से उपेक्षित समाज अब जाग चुका है और समय आ गया है जब हम अपने हक, अपने सम्मान और अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत को दिखाने के लिए नोएडा के इंडोर स्टेडियम में एक विशाल एकता महासम्मेलन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर अपने समाज की शक्ति, एकता और संकल्प का परिचय देंगे। इस मौके पर संजय निषाद ने कहा कि वह पश्चिमांचल में गुर्जर बिरादरी की आवाज प्रमुखता से उठाएंगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है संजय निषाद ने कहा कि आज हम कसम लेते हैं कि न तो झुकेंगे, न रुकेंगे, और अपने हक लेकर ही दम लेंगे। एकता हमारी पहचान है, संघर्ष हमारी ताकत है, और जीत हमारा अधिकार है। हमारा हक हमसे कोई छीन नहीं सकता। निषाद समाज का इतिहास संघर्ष और सम्मान का रहा है। इस मौके पर भीम सिंह भाटी,देवराज नागर बादलपुर,रणवीर प्रधान, रविंद्र टाइगर,योगेन्द्र भड़ाना,अजय नागर,योगेंद्र भड़ाना सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए




