आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उद्घोष 2026 शुरू।
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उद्घोष 2026 शुरू।

ग्रेटर नोएडा ।आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उद्घोष 2026 दीप प्रज्वलन समारोह के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर छात्र, संकाय सदस्य और वरिष्ठ नेतृत्व एकत्र हुए।उद्घाटन समारोह का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने किया। उनके साथ मंच पर डॉ. संजय यादव (डीन स्टूडेंट अफेयर्स) और डॉ. विष्णु शर्मा (डीन अकैडमिक्स) उपस्थित थे। सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह समाप्त होते ही कैंपस में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।रमन हॉल में ओपन माइक के तहत कविता, स्पोकन वर्ड और तात्कालिक प्रस्तुतियाँ हुईं।
नायडू हॉल में अंग्रेज़ी वाद-विवाद चला।ईजीडी लैब (कमरा 239) में टी-शर्ट पेंटिंग और टैटू मेकिंग आयोजित हुए।कमरा 339 में शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग और कमरा 340 में फोटो हंट हुआ।
इसके बाद 11 बजे मूवी क्विज़ और डंब शराड्स ने दर्शकों को आकर्षित किया। 11:30 बजे हिंदी वाद-विवाद शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। 12 बजे टंग ट्विस्टर ने प्रतिभागियों की गति और उच्चारण की परीक्षा ली।
दोपहर का मुख्य आकर्षण ट्रेज़र हंट रहा, जो 2 बजे रमन हॉल से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा। दर्शक टीमों का पीछा करते हुए फिनिश तक पहुँचे।पहले दिन कुल 12 कार्यक्रम छह स्थलों पर संपन्न हुए।दूसरे दिन यानी 27 मार्च को कार्यक्रम सरदार पटेल ऑडिटोरियम में होंगे। इसमें सोलो डांस, डुएट डांस, सिंगिंग, रैप, बैंड परफॉर्मेंस, फैशन शो, ग्रुप डांस और ड्रामा शामिल हैं। उत्सव का समापन शाम 7 बजे मुख्य मैदान पर होने वाले सेलिब्रिटी नाइट से होगा।




