GautambudhnagarGreater noida news

श्योराण इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में 22 मार्च को वार्षिकोत्सव वीरांगना का होगा आयोजन 

श्योराण इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में 22 मार्च को वार्षिकोत्सव वीरांगना का होगा आयोजन 

ग्रेटर नोएडा ।श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें स्कूल के चेयरमैन उदयवीर सिंह ने 22 मार्च को होने वाले वार्षिक उत्सव वीरांगना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 मार्च को विद्यालय में “वीरांगना” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि श्री 1008 बाल मुकुंद आचार्य जी महाराज रहेंगे lउन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की महान वीरांगनाओं के साहस, त्याग और संघर्ष से परिचित कराना है, ताकि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास कर सकें।इस कार्यक्रम में छात्र विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे नाटक, कविता, भाषण एवं प्रस्तुति के माध्यम से वीर नारियों के जीवन को सजीव रूप में प्रस्तुत करेंगे। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि “वीरांगना” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है।इस मोके पर विद्यालय के चेयरमैन उदयवीर सिंह जी, डायरेक्टर सुशांत चौधरी,मैनेजर मेघना सिंह , प्रधानाचार्य शक्ति दासी स्कूल कमेटी मेंबर राधे श्याम मौजूद रहे । अंत में उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि वे इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Back to top button