सपाइयों ने मनाई मान्यवर काशीराम की जयंती
सपाइयों ने मनाई मान्यवर काशीराम की जयंती

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को शोषित वंचित, बहुजनों के चिंतक, दलित शोषित समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले काशीराम की जयंती मनाई गई एवं उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी ने शोषित, वंचित, दलितों, पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बहुजनों के हित के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने बहुजनों के पुनरुत्थान हेतु वामसेफ, डी एस 4 एवं बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उन्हें उनका हक दिलाने के लिए कार्य किया आज भी मान्यवर काशीराम के विचारों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के हितों और हकों के लिए संघर्ष कर रहे है। इस मौके पर बीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण नागर, लाल सिंह गौतम, दीपक भाटी, कपिल ननका, सुरेन्द्र नागर, विनोद लोहिया, विक्रम टाईगर, अजय चौधरी, मयंक यादव, यूनुस प्रधान, पवन जोगी, विनीत यादव, अमित रौनी, हुकुम सिंह भारती, रूबी नागर, जुगती सिंह, मुरारीलाल गौतम, सुन्दर प्रधान, शिमला सागर, वीरपाल नागर, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, महेश जाटव, मयंक गौतम, कमल सिंह, मनोज नागर, रोहित नागर, सलीम मेंबर, जय प्रकाश पारचा, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, सुप्रीत जाटव, पिंकी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।




