जिला अधिकारी मेधा रूपम ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों को दिया प्रोत्साहन
जिला अधिकारी मेधा रूपम ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों को दिया प्रोत्साहन

ग्रेटर नोएडा ।आर्या फैशन्स में मेधा रूपम जिला अधिकारी, गौतमबुद्धनगर के दौरे ने सभी को प्रभावित किया है उन्होंने आर्या फैशन्स के निर्माण इकाई का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों, आर्टिशियंस और क्राफ्टमैन्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देखा कि आर्या फैशन्स किस तरह अनस्किल्ड महिलाओं को परीक्षण देकर ट्रेनिंग दे रही है और उनको स्किल्ड बना रही है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं।मेधा रूपम ने आर्या फैशन्स के काम की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी हस्तशिल्प कला में एक अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आर्या फैशन्स की ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और संचालन के तरीके की भी प्रशंसा की। मेधा रूपम ने कहा कि आर्या फैशन्स का यह प्रयास उत्तर प्रदेश के रोजगार मिशन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा उदाहरण है।आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ, डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि मेधा रूपम के दौरे से उन्हें और उनकी टीम को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि आर्या फैशन्स हस्तशिल्प कला में योगदान देने के लिए एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।




