GautambudhnagarGreater noida news

पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने कासना स्थित सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर को भी धनराशि विधायक के प्रस्ताव पर दिए जाने की घोषणा की । जेवर की धरती पर पर्यटन और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है 

पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने कासना स्थित सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर को भी धनराशि विधायक के प्रस्ताव पर दिए जाने की घोषणा की

जेवर की धरती पर पर्यटन और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है 

एशिया के सबसे बड़े नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ जेवर बन रहा वैश्विक पहचान का केंद्र

जेवर में पर्यटन विकास को मिली नई गति, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और शुभारंभ

सनातन संस्कृति और पर्यटन के विकास में उत्तर प्रदेश बना अग्रणी

ग्रेटर नोएडा । जेवर और दादरी विधानसभा के पर्यटन के विकास कार्यों के लोकार्पण और शुभारंभ के मौके पर जेवर विधानसभा के ग्राम भाईपुर ब्रह्मनान स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित एक जनसभा में पधारे उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने सबसे पहले महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर, देशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस जनसभा में हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे। जयवीर सिंह ने कहा कि “वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और 2017 में उत्तर प्रदेश में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जेवर आज उत्तर प्रदेश का नया लैंडमार्क बन चुका है, जहां एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाकर तैयार हो गया है। दुनिया भर के निवेशक जेवर आने के लिए उत्सुक हैं और आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक परिवर्तन पर गर्व महसूस करेंगी।”इस मौके कर उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि “वर्ष 2017 से पहले और 2017 के बाद के उत्तर प्रदेश में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिला है। पहले की सरकारों में पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान नहीं दिया जाता था, यहां तक कि लोग पर्यटन मंत्री को भी ठीक से नहीं जानते थे, लेकिन आज प्रदेश में सनातन संस्कृति के पुनरोद्धार और पर्यटन के व्यापक विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि *”यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व न होता, तो अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। पिछले वर्ष आयोजित भव्य कुंभ में पूरी दुनिया ने भारत की सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा देखी। साथ ही वृंदावन के समग्र विकास की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है और आने वाले समय में वहां भी भव्य परिवर्तन देखने को मिलेगा।” मंत्री ने यह भी कहा कि एक समय था जब जेवर से दिल्ली पहुंचने में घंटों का समय लगता था, लेकिन आज गांव और शहरों की सड़कें आधुनिक और सुगम हो चुकी हैं। पहले महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी की जा रही है।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”वर्ष 2017 के बाद उनकी एक ही इच्छा रही है कि जेवर क्षेत्र की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली सुनिश्चित हो। उनका हर प्रयास इस दिशा में रहा है कि जो जेवर क्षेत्र कभी गुमनामी और उपेक्षा के अंधकार में खो गया था, वह आगे चलकर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाए।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *’आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वही जेवर पूरे विश्व के मानचित्र पर गौरव के साथ स्थापित हो रहा है। यहां विश्वस्तरीय नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो रहा है, जो क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेगा। साथ ही जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी भी उत्तर भारत के हजारों प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। अब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मुंबई जाने की मजबूरी नहीं होगी, बल्कि उन्हें यहीं विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध होगा।जेवर ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘आने वाले समय में जेवर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए निवेश, रोजगार और विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। आज जेवर दुनिया के निवेशकों के लिए एक बेहतरीन और आकर्षक क्षेत्र के रूप में स्थापित हो चुका है।इस अवसर पर पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण भी किया गया। जेवर विधानसभा के ग्राम सिरसा माचीपुर मां भूड़ा वाली मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ 05 लाख रूपए की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारंभ मंत्री जयवीर सिंह और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।इसके साथ ही जेवर क्षेत्र में 50 लाख रुपए की धनराशि से जावली ऋषि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम भाईपुर ब्रह्मनान स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों का 81 लाख रुपए की लागत से लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का विकास होने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।  साथ ही दादरी विधानसभा के ग्राम वाजिदपुर में प्राचीन बेरी वाले मंदिर के पर्यटन के विकास के लिए 01 करोड़ 17 लाख रुपए के कार्य का शुभारंभ किया और दादरी के ग्राम सोनपुर भोला रावल स्थित प्राचीन बाबा भोला सिद्ध शिव में कराए गए कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।इस मौके पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने कासना स्थित सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर को भी धनराशि विधायक के प्रस्ताव पर दिए जाने की घोषणा की। यह घोषणा जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाईपुर ब्रह्मनान के निवासी पंडित किशनचंद्र शर्मा और संचालन सुशील शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button