एनआईईटी को मिला सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी उत्कृष्टता पुरस्कार 2026
एनआईईटी को मिला सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी उत्कृष्टता पुरस्कार 2026

ग्रेटर नोएडा।नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा को प्रतिष्ठित सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सिस्को सिस्टम्स द्वारा संचालित विश्व-प्रसिद्ध सिस्को नेटवर्किंग अकैडमी पहल के अंतर्गत प्रदान किया गया।यह पुरस्कार अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ. नीमा अग्रवाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. अरुण त्रिपाठी, डीन – इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज तथा अमित यादव, जी.एम.- टी एंड पी, उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. नीमा अग्रवाल ने कहा,
“यह सम्मान उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने तथा छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी दक्षताओं से सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार पेशेवर तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”यह प्रतिष्ठित सम्मान इस बात का प्रमाण है कि एनआईईटी, सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी के वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली नेटवर्किंग एवं आईटी शिक्षा प्रदान कर रहा है। छात्रों के लिए इसका अर्थ है उद्योग-संरेखित पाठ्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा और क्लाउड टेक्नोलॉजी जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर।यह उपलब्धि एनआईईटी ग्रेटर नोएडा को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, मजबूत उद्योग सहयोग और वैश्विक विश्वसनीयता के साथ छात्रों की पसंदीदा संस्था के रूप में और सुदृढ़ करती है।




