रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में वार्षिक उत्सव ‘कलाकृति- 2026’ का हुआ शुभारंभ
रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में वार्षिक उत्सव ‘कलाकृति- 2026’ का हुआ शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा ।रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (RBMI) ग्रेटर नोएडा में 24 एवं 25 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक उत्सव ‘कलाकृति – 2026’ का बड़े उत्साह और जोश के साथ शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, लेमन रेस तथा विशेष आकर्षण ब्लाइंड कोडिंग शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। परिसर में पूरे दिन उत्साह, प्रतिस्पर्धा और उमंग का माहौल बना रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करते हैं। आयोजन समिति के अनुसार, शेष प्रतियोगिताएं -रंगोली, बीजीएमआई, फेस पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता , गायन प्रतियोगिता आदि कल आयोजित की जाएंगी। साथ ही, सभी विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह भी कल ही आयोजित होगा। आज की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हैं- टेबल टेनिस में अपूर्व भारद्वाज, लेमन रेस – में दीपांशु, 3 लेग रेस में- प्रिया, बोरा दौड़ में – मयंक कुमार एवं सिमरन, शतरंज प्रतियोगिता में- भविष्य चौहान, केरम में -आकांक्षा एवं कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘कलाकृति – 2026’ के माध्यम से संस्थान ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है।




