GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नोएडा सेंटर का हुआ उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नोएडा सेंटर का हुआ उद्घाटन 

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के नोएडा सेंटर का मंगलवार को गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्टीय प्रवक्ता भाजपा ) के द्वारा उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और अच् आर सॉफ्टवेयर के संयुक्त प्रयासों से इस सेंटर की स्थापना नोएडा सेक्टर 58 में की गई है। इसके माध्यम से ना केवल सैकड़ो युवाओ के कौशल को बढ़ावा दिया जायेगा बल्कि उनको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा की इस प्रकार के सेंटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 में विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्टीय प्रवक्ता भाजपा ), रवि प्रजापति , पुनीत अग्रवाल, हिदायत अली, निखिल कुमार (संयोजक भाजपा गाज़ियाबाद ), सौरभ शर्मा, वारिस खान , नसीम , आशीष , राज कश्यप अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button