चित्रकार,फिल्ममेकर,शिक्षिका बोइशाली सिन्हा की प्रमुख सोलो पेंटिंग एग्ज़िबिशन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्स में 23 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक
चित्रकार,फिल्ममेकर,शिक्षिका बोइशाली सिन्हा की प्रमुख सोलो पेंटिंग एग्ज़िबिशन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्स में 23 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक

ग्रेटर नोएडा/नईदिल्ली।बोइशाली सिन्हा एक फ़िल्मफ़ेयर-नामांकित प्रोडक्शन डिज़ाइनर एवं पेंटिंग आर्टिस्ट हैं, जिनका रचनात्मक सफ़र सिनेमा, फाइन आर्ट और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में समान रूप से विशिष्ट रहा है। “दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट” से स्नातक करने के बाद फ़्रांस की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से परा स्नातक कि डिग्री प्राप्त किया है। उनकी कला में वैश्विक दृष्टि के साथ-साथ गहराई से जुड़ी हुई भारतीय संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से झलकती है।बोईशाली सिन्हा द्वारा कार्य कि गई प्रमुख फ़िल्मों में “राउडी राठौर, गब्बर इज़ बैक, स्पेशल-२६, भैया जी, हड्डी” जैसी चर्चित फ़िल्में शामिल हैं। सिनेमा के अलावा, उनकी पेंटिंग प्रैक्टिस के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। फ़िल्मों में उनके योगदान को मुंबई इंडी फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गोल्डन ज्यूरी अवॉर्ड जैसे सम्मानों से भी नवाज़ा गया है। साथ ही साथ देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में भी पेंटिंग एवं फ़िल्म से सम्बंधित जुड़े अपने अनुभवों को छात्रों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु साझा किया जो कि निम्नवत है-लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (, पर्ल अकादमी, मुंबई यूनिवर्सिटी और पारुल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए छात्रों को विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और प्रोडक्शन डिज़ाइन में मार्गदर्शन दिया है।बोइशाली सिन्हा की एक प्रमुख सोलो पेंटिंग एग्ज़िबिशन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्स में 23 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत कृतियाँ उनके फ़्रांस में बिताए समय और वहाँ के अनुभवों से गहराई से प्रेरित हैं। उनकी पेंटिंग्स में बोल्ड स्ट्रोक्स, मुक्त अभिव्यक्ति और समृद्ध रंग-संयोजन देखने को मिलते हैं। ऐक्रेलिक ऑन कैनवास माध्यम में बनी ये कृतियाँ स्मृति, स्थान और भावनात्मक लय के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करती हैं।अपने पेशेवर कार्यों से परे, बोइशाली का पशु कल्याण के प्रति गहरा जुड़ाव उनकी करुणामय सोच को दर्शाता है, जो उनकी कला, शिक्षण और जीवन मूल्यों को सहज रूप से जोड़ता है।




