सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर दनकौर में स्थित वृद्धाश्रम में यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया स्वास्थ्य शिविर
सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर दनकौर में स्थित वृद्धाश्रम में यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया स्वास्थ्य शिविर

ग्रेटर नोएडा ।सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर दनकौर में स्थित वृद्धाश्रम में यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर लगाया।शिविर में राष्ट्रीय प्रवक्ता शालिनी सिंह और राष्ट्रीय प्रसार अध्यक्ष डॉ वंदना सिंह उपस्थित रहे।शालिनी सिंह ने वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों से बातचीत करके उनका विस्तृत हाल लिया और बताया कि संस्था महिलाओं और समाज के कल्याण के लिए कार्य करती है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता शिविर आयोजित करती रहती है।डॉ वंदना सिंह ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता रहती है और स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में यथार्थ हॉस्पिटल की टीम और वृद्धाश्रम प्रबंधन का सराहनीय सहयोग रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।




