GautambudhnagarGreater noida news

दसवीं ड्रीम्स कप चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

दसवीं ड्रीम्स कप चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा।नॉलेज पार्क-5 स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित 10वीं ड्रीम्स कप चैंपियनशिप का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, योग, स्केटिंग एवं शतरंज खेलों को शामिल किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, केरल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात एवं उत्तराखंड सहित 11 राज्यों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में छाया पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रूज़ स्कूल, केशव माधव स्कूल एवं सेंट फ्रांसिस स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छाया पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं मेहनत की आयोजकों एवं दर्शकों द्वारा सराहना की गई।

इस उपलब्धि में विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका पूनम बाला का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास से खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की।इस अवसर पर कोच मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त होती है।विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी पाढ़ी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button