GautambudhnagarGreater noida news

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध धवस्तीकरण की कार्रवाई, हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की कुल लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त 

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध धवस्तीकरण की कार्रवाई, हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की कुल लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त 

ग्रेटर नोएडा ।मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के निर्देश पर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध धवस्ती करण की गई, जिसमें हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की कुल लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर एवं पानी गांव खादर की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है।इसमें मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल एवं ढाबों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। यमुना नदी के किनारे लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हेरिटेज सिटी के कोर एरिया में ग्राम अरवा खादर एवं ग्राम पिपरौली खादर में दो बड़ी अवैध कालोनियां निर्मित की जा रही थी जिनमें धवस्ती करण की कार्रवाई भी की गई।उल्लेखनीय है कि हेरिटेज सिटी माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जहां अवैध रूप से होटल, ढाबे एवं अन्य निर्माण किए जा रहे थे। यह कार्रवाई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही एवं कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के साथ संपन्न की गई।वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही एवं क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के नेतृत्व में 11 थानों की पुलिस फोर्स, भारी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई।

यह अभियान सायं 6:00 बजे तक जारी रहा । प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button