GautambudhnagarGreater noida news

हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा सेक्टर 36 में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा सेक्टर 36 में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

ग्रेटर नोएडा ।हिंदू समाज के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर यह विशाल हिंदू सम्मेलन सेक्टर 36 में बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ है। समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया आस पास पड़ोस के सभी सेक्टरों से लगभग हर हिंदू परिवार से व्यक्ति इस कार्यक्रम तक पहुंचें हैं। समाज के इस एक जुटता और जुड़ाव के लिए समिति सर्व हिंदू समाज का हार्दिक अभिनंदन करती है समाज में लोग एक साथ जुड़े हिंदुओं में एक जूटता आए और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी हमारे हिंदू संस्कृति के महत्व को समझें ऐसे कार्यक्रम करने का प्रयास करते रहेंगे।समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि इस हिंदू सम्मेलन में सुबह मातृशक्ति ने कलश उठाया था और सेक्टर 36 मंदिर से प्रारंभ करके सम्मेलन स्थल से गीत गाते हुए भारतीय संस्कृति सभ्यता की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के बाद सर्व हिंदू समाज ने एक साथ हवन पूजा किया तत्पश्चात स्टेज कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें हमारे आज के मुख्य अतिथि बलवंत सिंह राजपूत उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रविकांत दीक्षित ने की मुख्य प्रवक्ता सुनील रहे हैं एवं विशिष्ट वक्ता सहसराम त्रिपाठी रहे हैं। इसमें सम्मिलित होने वाले हर व्यक्ति को अपने ऊपर अपने हिंदू समाज के ऊपर और अपने राष्ट्र के ऊपर गर्व की अनुभूति प्राप्त हुई है कई सारे विद्यालयों से छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसने सर्व हिंदू समाज में एक बहुत ही अलग मैसेज देने का काम किया सब ने समस्त हिंदू सम्मेलन की बहुत सराहना की। समाज में हमारे जो भाई माताएं बहने सफाई कर्मचारी हैं उनको समिति ने इस स्टेज पर साल और पका देकर सम्मान किया तीन घंटे के सम्मेलन की भव्यता मनमोहन रही है। इस कार्यक्रम में बलराज हूण , सुरेश पचौरी , अजय भाटी एवं समस्त आरडब्ल्यूए टीम, सूरत नागर , मुकेश चौधरी , अतुल आनंद सिंह , सुखराम वर्मा , देवेंद्र कसाना , रोशनी सिंह , ज्ञान सिंह , मोहित , सुजीत तिवारी , गौरव नागर , नीतीश , संजीव , मनोज , प्रमोद ठाकुर , विवेक राजपूत , श्याम रावत , अभिषेक , सत्येंद्र यादव , अरविंद , उर्मिला शर्मा , नीलम तोमर , अविनाश पांडे , ज्ञानवीर पहलवान , जितेंद्र बंसल , राजकुमार , संतोष उपस्थित रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button