GautambudhnagarGreater noida news
बजट से आम जनता को मिली निराशा: सुधीर भाटी
बजट से आम जनता को मिली निराशा: सुधीर भाटी

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने आज लोक सभा में पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा लोकसभा में जो बजट पेश किया गया है महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिलने की आस लगाये जनता को निराश करने वाला है। बजट में गरीब, किसान, मजदूरों और युवाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इस बजट में सभी वर्गों को निराश किया है। भाजपा सरकार ने यह बजट अपने खास सहयोगियों को ध्यान में रखते हुए बनाया है।



