GautambudhnagarGreater noida news

पुलिस लाईन्स में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ संपन्न, शौर्य और सेवा का हुआ सम्मान

पुलिस लाईन्स में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ संपन्न, शौर्य और सेवा का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन्स, सूरजपुर स्थित परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश जसवंत सैनी रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर दीक्षा भोरिया (सहायक पुलिस आयुक्त), द्वितीय परेड कमांडर शकील अहमद (सहायक पुलिस आयुक्त) एवं तृतीय परेड कमांडर उपनिरीक्षक नेकराम सिंह ने किया।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। समारोह में जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

शौर्य और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए विभिन्न पदकों और सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया।

डीजी डिस्क गोल्ड (शौर्य पदक):

रवि शंकर निम (पुलिस उपायुक्त मुख्यालय), दीक्षा सिंह (एसीपी महिला सुरक्षा)

डीजी डिस्क सिल्वर (शौर्य पदक):

मुनेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह राणा, ललित कुमार, सुशील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित कुल 13 पुलिसकर्मी

डीजी डिस्क सिल्वर (सेवाभिलेख):

जितेन्द्र बहादुर सिंह, रामेश्वर, सत्यवीर सिंह

अति उत्कृष्ट सेवा पदक:

सहदेव सिंह, शुजाउद्दीन, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, हैदर अब्बास सहित बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल एवं महिला कर्मियों को सम्मान व अन्य श्रेणियों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भी प्रदान किए गए।इसके अतिरिक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 92 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, महाकुंभ प्रयागराज में सेवा देने वाले 716 पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नकद पुरस्कार और रिवार्ड अवकाश की घोषणा की। प्रत्येक प्लाटून कमांडर को ₹5,100, प्रत्येक परेड कमांडर को जी.एच. तथा परेड में शामिल प्रत्येक पुलिसकर्मी को तीन दिवसीय रिवार्ड अवकाश प्रदान किया जाएगा।समारोह के दौरान विविध प्रदर्शनी में आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता एवं श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन और दंगा निरोधक वज्र वाहन आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।अंत में मुख्य अतिथि और पुलिस आयुक्त के बीच स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारियों, सेवारत पुलिसकर्मियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए सूक्ष्म जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button