अनीता चौधरी बनीं रालोद की प्रदेश महासचिव ,हुआ जोरदार स्वागत
अनीता चौधरी बनीं रालोद की प्रदेश महासचिव ,हुआ जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय A34 सेक्टर चाइ 3 ग्रेटर नोएडा पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनीता चौधरी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित जनार्दन भाटी जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनीता चौधरी के सक्रिय राजनीति में आने से राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों, विशेषकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, किसान हित और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी। अनीता चौधरी पार्टी की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। उनकी संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को एक मजबूत महिला नेतृत्व मिला है, जो आने वाले चुनावों में संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल ने विश्वास जताया कि अनीता चौधरी के नेतृत्व में पार्टी महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों की लड़ाई को और तेज करेगी तथा प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी इस मौके पर अजीत सिंह दौला मनवीर भाटी हरबीर तालान जोगिंदर सिंह तालान हेमा पाठक प्रियंका अत्रि रूबी जादौन रिजवाना मेवाती अतुल चौधरी लक्ष्मण कुंतल विनोद प्रधान हरिओम भाटी सुबोध चौधरी संजय तालान गजेंद्र फौजी मनोज चौधरी फखरुद्दीन कोटिया फज्जू सिद्दीकी नीरज शर्मा भगत सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे



