GautambudhnagarGreater noida news

मनोज प्रधान बने सूरजपुर मंडल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई ख़ुशी 

मनोज प्रधान बने सूरजपुर मंडल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई ख़ुशी 

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए दो मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जारी सूची के अनुसार, सूरजपुर मंडल की अध्यक्ष की कमान मनोज प्रधान बिरौंडी को सौंपी गई है। मनोज प्रधान बहुत कर्मठ युवा कार्य करता है जो सभी साथियों का सम्मान करते है ।  मंगलवार देर शाम जारी हुई इस सूची के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। गौतमबुद्धनगर संसद डॉ महेश शर्मा,दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, अजीत मुखिया, बृजेश ठाकुर, शक्ति रावल,शेखर नागर , अंकित भाटी और रवि जिंदल सहित कई कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज प्रधान बिरोंडी को मिठाई खिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button