दादरी निवासी हाजी शम्मी मलिक को राष्ट्रीय लोकदल में जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
दादरी निवासी हाजी शम्मी मलिक को राष्ट्रीय लोकदल में जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: जिला गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष के लिए कई गंभीर दावेदारों के नाम की चर्चा चल रही है, दादरी नगर पालिका परिषद से पूर्व पार्षद पति, वरिष्ठ नेता हाजी शम्मी मलिक भी दावेदार हैं। चर्चा है कि राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं से शम्मी मलिक ने शिष्टाचार मुलाकात कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में विश्वास जताया और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भविष्य बताया। पूर्व पार्षद शम्मी मलिक स्वर्गीय अजीत सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) से भी जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल से दादरी शहर अध्यक्ष फखरुद्दीन कोटिया, राष्ट्रीय लोकदल युवा मोर्चा से पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद मलिक ने भी कहा है कि वरिष्ठ नेता शम्मी मलिक के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।