GautambudhnagarGreater noida news

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उ.प्र. 1908 अराजनैतिक संगठन की जंन चेतना यात्रा पर संगठन समाज में बढ़ती हुई कुरीतियां और राष्ट्र के प्रति युवा शक्ति को मार्गदर्शन के लिए कि गई प्रेस वार्ता

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उ.प्र. 1908 अराजनैतिक संगठन की जंन चेतना यात्रा पर संगठन समाज में बढ़ती हुई कुरीतियां और राष्ट्र के प्रति युवा शक्ति को मार्गदर्शन के लिए कि गई प्रेस वार्ता

ग्रेटर नोएडा।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उ.प्र. 1908 अराजनैतिक संगठन की जंन चेतना यात्रा पर संगठन समाज में बढ़ती हुई कुरीतियां और राष्ट्र के प्रति युवा शक्ति को मार्गदर्शन की प्रेस वार्ता की। जिसमें 26 अगस्त को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर रोड शो की शुरुआत बादलपुर गेस्ट हाउस से होकर दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर सभा का समापन होगा। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर जी ने बताया गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, जिनका शासनकाल 836 ईस्वी से 885 ईस्वी लगभग 49 वर्षो तक रहा था, गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के सबसे शक्तिशाली राजा थे, जिन्होंने अपनी राजधानी कन्नौज से पूरे उत्तरी भारत पर शासन किया. वे एक कुशल शासक और विजेता थे, जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के एक बड़े हिस्से पर अधिकार जमाया और उसे समृद्ध बनाया। गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज एक विष्णु भक्त थे जिन्होंने ‘आदिवराह’ की उपाधि धारण की थी, और उनके शासनकाल को कला, साहित्य और संरक्षण के शिखर के रूप में जाना जाता है. राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों में से तकरीबन 150 ऐसी सीट हैं जिन पर गुर्जर वोटर निर्णायक भूमिका में है, और उनमें से तकरीबन 75 ऐसी विधानसभा हैं जहां पर गुर्जर वोटरों के द्वारा ही तय किया जाता है की कौन सी पार्टी या कौन कैंडिडेट जीतेगा, इतना सब होने के बावजूद भी राजनीतिक पार्टियों में भागीदारी को अगर देखा जाए तो वह बहुत कम है, इस सबको देखते हुए हमारे समाज ने यह मन बना लिया है, कि जो भी राजनैतिक पार्टी हमारी भागीदारी सुनिश्चित करेगी उसी के साथ समाज होगा। क्योंकि वादा तो सभी पार्टियां करती हैं लेकिन जीतने के बाद सब भूल जाते हैं, इसलिए इस बार गुर्जर समाज पहले ही तय करेंगे और उसके बाद वोट देंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने बताया कि इतिहास गवाह है गुर्जर समाज ने हमेशा देश और धर्म की हमेशा रक्षा की है, सैकड़ो वर्षो तक मुगल आक्रांताओ को देश की सीमा में घुसने नही दिया था, गुर्जर समाज राजनीतिक पार्टियों में अपनी अवहेलना सहन नही कर सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया, प्रदेश महामंत्री चैनपाल प्रधान, व महेंद्र नागर, प्रदेश प्रवक्ता बी. एस. रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर कैप्टन पंचशील गुर्जर, नोएडा महानगर अध्यक्ष सुशील अवाना, युवा जिला अध्यक्ष शिवा भाटी, देवेंद्र सिंह, सचिन आर्य, सचिन नागर, अरविंद भाटी, जीतू डालिया, सोनू डालिया, कपिल बंसल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button