GautambudhnagarGreater noida news

गौतमबुद्धनगर के प्रथम जिलाध्यक्ष, प्रणीत भाटी पूर्व प्रदेश मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं पत्रकार राजेश गौतम को अटल स्मृति संकल्प एवं संपर्क अभियान के तहत किया सम्मानित।

गौतमबुद्धनगर के प्रथम जिलाध्यक्ष, प्रणीत भाटी पूर्व प्रदेश मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं पत्रकार राजेश गौतम को अटल स्मृति संकल्प एवं संपर्क अभियान के तहत किया सम्मानित।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा द्वारा अटल शताब्दी वर्ष पर उन कार्यकर्ताओं पदाधिकारी कवि पत्रकार या कोई भी सामाजिक कार्य करने वाला व्यक्ति अटल जी से किसी भी माध्यम मिला काम किया उन सबको भाजपा सम्मानित कार्यक्रम कर सम्मानित कर रही है उसी के तहत गौतमबुद्धनगर के प्रथम जिलाध्यक्ष, प्रणीत भाटी पूर्व प्रदेश मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं पत्रकार राजेश गौतम को उनके निवास जाकर सम्मानित किया ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रणीत भाटी व पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चन्द्र भाटी ने भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका संगठन कौशल व समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रणीत भाटी हरिश्चन्द्र भाटी राजेश गौतम पत्रकार
इस अवसर पर “अटल स्मृति संकल्प एवं संपर्क अभियान” के अंतर्गत उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।अटल जी की स्मृतियों और उनके विचारों को संजोए रखने का यह प्रयास हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है।और उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी अटल जी के साथ किसी भी माध्यम से कोई स्मृति विचार संजोए हुए व्यक्ति को भाजपा गौतमबुद्धनगर उन्हें अटल शताब्दी वर्ष में सम्मानित कर रही है इस अवसर पर मुख्य रूप आनन्दवर्धन चंदेल गुरुदेव भाटी वीरेन्द्र भाटी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा कर्मवीर आर्य अरुण प्रधान मुकेश दीक्षित अर्पित तिवारी आदि दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे

Related Articles

Back to top button