जिला स्तरीय भाषा उच्चारण प्रतियोगिता में खुशी मलिक ने हासिल किया प्रथम स्थान
जिला स्तरीय भाषा उच्चारण प्रतियोगिता में खुशी मलिक ने हासिल किया प्रथम स्थान

दनकौर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर में पहली बार आयोजित जिला स्तरीय भाषा उच्चारण प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की कक्षा 10-सी की छात्रा खुशी मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।खुशी मलिक की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह एवं प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने हिंदी विषय के सहायक अध्यापक विजय कुमार तथा छात्रा खुशी मलिक को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। खुशी की इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने गौरवपूर्ण क्षण बताया।




