संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी ऐतिहासिक महापंचायत -कृष्ण नागर
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी ऐतिहासिक महापंचायत -कृष्ण नागर
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 25 नवम्बर को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर मैं क़रीब 50,000 किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे इस संबंध में किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने बताया कि पिछले लंबे समय से संगठन अपने अपने तरीक़े से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन सभी ने एक मंच पर आकर संयुक्त किसान मोर्चे का गठन किया है और इस लड़ाई को मज़बूती से लड़ने का फ़ैसला किया है कल हज़ारों की संख्या में किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होंगे जिसमें मुख्य माँग दस पर्सेंट भूखण्ड एवं भूमि अधिग्रहण क़ानून 2013 को लागू कराना है प्राधिकरण और जिला प्रशासन पिछले लंबे समय से किसानों को गुमराह कर रहा है अब किसानों ने मिलकर ये तय किया है अगर सरकार और प्रशासन किसानों का हक़ नही देगा तो किसान पीछे हटने वाले नहीं है किसानों का प्राधिकरणों में लगातार शोषण किया है इस शोषण के ख़िलाफ़ क्षेत्र का किसान मज़दूर महिलाएँ सभी इकट्ठा हो चुके हैं और जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी आंदोलन दिन रात का होगा और पक्के मोर्चे लगाकर होगा अगर सरकार और शासन प्रशासन ने आवाज़ नहीं सुनी तो दिल्ली के लिए भी कुछ किया जाएगा !