पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। अटेवा ,पेंशन बचाओ मंच गौतमबुद्धनगर के बैनर तले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विवेकानंद मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा गया। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक रविंद्र सिंह ने बताया कि नेता पुरानी पेंशन लेते हैं और शिक्षक, कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस देते हैं यह सौतेला व्यवहार अब नहीं चलेगा। सरकार एनपीएस और यूपीएस के नाम पर गुमराह कर रही है। पुरानी पेंशन के अलावा कर्मचारियों को कुछ भी मंजूर नही है।।मंच के जिला महामंत्री जगबीर भाटी ने सभी विभागों के साथियों का आक्रोश रैली में सम्मिलित होने पर आभार प्रकट किया। आक्रोश रैली को डॉ कुलदीप मलिक शिक्षक नेता, सत्येंद्र बहादुर सिंह राज्य कर जोनल अध्यक्ष, अम्मा प्रकाश शर्मा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, और निरंजन नागर अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, अशोक यादव राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, यतीश शर्मा जिला अध्यक्ष कृषि विभाग, जीके शर्मा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ नौरंगी देवी,ने संबोधित किया। आक्रोश रैली में हरलाल सिंह अशोक कुमार रामप्रवेश पाल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह मानवेंद्र कुमार भाटी संतोष कुमार भूदेव सिंह प्रमोद कुमार संजीव विश्वकर्मा ,वीरेंद्र सिंह चौहान नीरज कुमार सिंह सुनील कुमार भीम सिंह चौहान सुधीर चौधरी आशीष श्रीवास्तव विराज शर्मा कुलदीप गुप्ता संदीप अत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा रोहतास कुमार संजय खारी, अजय पाल नगर सकरुद्दीन धरम वीर संजय नागर सतवीर नागर वेद प्रकाश रविंद्र रोशा, संतोष,रश्मि भदोरिया जगदीश, पुष्पेंद्र, बृजलाल सिंह छत्रपाल दीपक भाटी शिवम, कमलेश, मुकेश गुप्ता सहित सैकड़ो लोगों ने प्रतिभा किया