एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कानसाबानिक को मिला ‘प्रधानाचार्या ऑफ द ईयर–2026’ सम्मान
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कानसाबानिक को मिला ‘प्रधानाचार्या ऑफ द ईयर–2026’ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘प्रधानाचार्या ऑफ द ईयर–2026’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें गौर सिटी-1, ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सरोवर प्रीमियर होटल में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन–2026 के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक का यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण, नवाचारपूर्ण सोच तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों का प्रमाण है। उनके कुशल मार्गदर्शन में एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




