सांसद डॉ.महेश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन
सांसद डॉ.महेश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन

दनकौर। भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा के नेतृत्व में बाबा हंसराज हॉस्पिटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
युवा नेता अखिलेश नागर ने बताया कि डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिवस को ‘रक्तदान महादान’ के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।अखिलेश नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में डॉ. महेश शर्मा के केंद्रीय मंत्री रहते हुए जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित पर्यटन और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में अपराध और माफिया गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।इस अवसर पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री अमित नागर, अस्पताल प्रबंधक प्रेमपाल सिंह, नरेश शर्मा, सिंगा पंडित, यशु शर्मा, आकाश शर्मा और मयंक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




