दनकौर में बसपा की जनसभा में हंगामे की कोशिश, निष्कासित कार्यकर्ता पर व्यवधान डालने का आरोप
दनकौर में बसपा की जनसभा में हंगामे की कोशिश, निष्कासित कार्यकर्ता पर व्यवधान डालने का आरोप

दनकौर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के प्रत्याशी सतवीर नागर के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन खेल मैदान, किसान आदर्श इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद रोड दनकौर में किया गया। कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।बसपा पदाधिकारियों के अनुसार, पार्टी से निष्कासित जयप्रकाश सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर कथित रूप से उत्पात और व्यवधान पैदा करने की नीयत से पहुंचा। मामले को लेकर बसपा के प्रमुख कोऑर्डिनेटर एवं जिला अध्यक्ष लखमी सिंह ने थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत दी।शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर जयप्रकाश सिंह और उसके साथियों की तलाश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे मैदान से निकल गए। बसपा पदाधिकारियों का आरोप है कि जयप्रकाश सिंह को पार्टी में कई बार विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित किया जा चुका है।
पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।




