GautambudhnagarGreater noida news

महिला उन्नति संस्था ने नारी शक्ति का सम्मान कर GNIOT कॉलेज परिसर मे धूमधाम से मनाया अपना छठा स्थापना दिवस

महिला उन्नति संस्था ने नारी शक्ति का सम्मान कर GNIOT कॉलेज परिसर मे धूमधाम से मनाया अपना छठा स्थापना दिवस

ग्रेटर नोएडा।महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अपना छठा स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT कॉलेज परिसर मे नारी शक्ति का सम्मान कर धूमधाम से मनाया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। सम्मान समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों खेल-शिक्षा-पर्यावरण- पत्रकारिता-उधमिता-कला एवम संस्कृति-चिकित्सा-कानून और प्रशासनिक आदि क्षेत्र मे शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओ और समाज के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य कर रही महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जुहा रशीद जिनके हाथ पैर भी नही है उन्हे भी किया गया सम्मानित।उपस्थित नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रही है जो नारी शक्ति के उदय का परिचायक है।वह अपना अधिकार लेने के लिए सजग है और किसी भी हिंसा के खिलाफ पुरजोर तरीके से विरोध करने को मुखर है। केन्द्र एवम उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम मे महिलाओ को सम्मानित होते देख वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है। वहीं संगठन की मुख्य संरक्षक इंदू गोयल ने महिला उन्नति अवार्ड से सम्मानित नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप महिलाओ के लिए एक प्रेरणा है जो महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है उन्होने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को छठे स्थापना दिवस की बधाई एवम शुभकामनाए दी ।
मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार भाटी ने किया।
कार्यक्रम मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, मनोज झा, गीता भाटी, स्वीटी अग्रवाल, रेनूबाला शर्मा, ननदकिशोर ठाकुर, डा. ओमवीर बघेल, अनिल भाटी तिलपता, पूनम सिंह, रितु भारद्वाज, सीमा रावत, अनुराधा आचार्य, माधुरी चौहान, जहीर खान, देवेन्द्र चंदीला, ओमदत शर्मा, अजयपाल भाटी, मीना गौतम, पूजा भागिया, रेहाना, सुरेंद्र बिष्ट, प्रीतम भाटी, पिंकी बिष्ट, प्रिया, बबीता भाटी, रवि कुमार और बंदना झा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button