GautambudhnagarGreater noida news
बिलासपुर के खान फिटनेस जिम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त किया गया दान
बिलासपुर के खान फिटनेस जिम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त किया गया दान

बिलासपुर। रविवार को खान फिटनेस जिम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नीलम चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।खान फिटनेस जिम के संचालक यमन खान ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।रक्तदान करने से जहां जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिलता है, वहीं रक्तदाता को भी समाज के लिए कुछ अच्छा करने की खुशी मिलती है। ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन समय-समय पर होना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।




