GautambudhnagarGreater noida news

विश्व एमएसएमई दिवस पर आईआईए ने उद्योग जगत को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत 2047 में एमएसएमई की भूमिका बताई अहम

विश्व एमएसएमई दिवस पर आईआईए ने उद्योग जगत को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत 2047 में एमएसएमई की भूमिका बताई अहम

ग्रेटर नोएडा। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ने देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, उद्यमियों और उनके सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में एमएसएमई क्षेत्र की उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि देश के 7.5 करोड़ से अधिक एमएसएमई उद्योग लगभग 30 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। यह क्षेत्र देश के जीडीपी में करीब 30 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में 35 प्रतिशत और निर्यात में 45 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, जीएसटी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों ने उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, उद्योग हितैषी नीतियों और ओडीओपी योजना ने निवेश और स्थानीय उद्योगों को नई पहचान दिलाई है।आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि संस्था उद्योगों को नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास, ग्रीन टेक्नोलॉजी और वैश्विक व्यापार अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आईआईए , ODOP के साथ-साथ ODOC (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन) की अवधारणा को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय व्यंजनों और खाद्य उद्योगों को नए अवसर मिल सकें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और नवाचार, गुणवत्ता, डिजिटलीकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उद्योग जगत को विश्व एमएसएमई दिवस की शुभकामनाएं दीं।आयोजित हुई एमएसएमई दिवस गोष्ठी में आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर से बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु पधारे, जिनमें प्रमुख रूप से चेयरमैन सरबजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, सचिव हिमांशु पांडे, अमित शर्मा, विजय गोयल, विजेंद्र गोयल, राजीव सूद, बाबू राम भाटी, विशाल गौतम, राकेश बंसल, सर्वेश गुप्ता, ए.डी. पांडे, जे.एस. राणा, विपिन माहना, यशराज खंडेलिया, मुकेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button