GautambudhnagarGreater noida news

बिहारी लाल इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम

बिहारी लाल इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम

दनकौर। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य महकार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों नागरिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य महकार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त हमें देश के विभाजन के दौरान झेली गई पीड़ा की याद दिलाता है। यह दिवस राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, शांति एवं देश की अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने ‘घर-घर तिरंगा’, राष्ट्रीय प्रतीक तथा विभाजन की विभीषिका जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके साथ ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं सदनों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button