GautambudhnagarGreater noida news

जरूरतमंद बच्चों के साथ महिला उन्नति संस्था ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बांटी शैक्षणिक सामग्री

जरूरतमंद बच्चों के साथ महिला उन्नति संस्था ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बांटी शैक्षणिक सामग्री

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करते हुए उन्हें शिक्षा सामग्री और खाद्य सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, किताबें, समोसे एवं मिठाई वितरित की गई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला उन्नति संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षा और सम्मान का अधिकार प्राप्त कर सके। जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना संस्था के लिए सबसे बड़ी खुशी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और विकास में हर संभव सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी से मिलकर ऐसा समाज बनाने का आह्वान किया, जहां कोई भी बच्चा शिक्षा और अवसर से वंचित न रहे।कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के बीच जलपान भी वितरित किया गया। सेवा, सहयोग और देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को बच्चों के लिए यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button