GautambudhnagarGreater noida news

महापंचायत में शामिल हुए सपाई

महापंचायत में शामिल हुए सपाई

ग्रेटर नोएडा:- किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाई गई महापंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में शामिल हुए और किसानों का समर्थन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों को जबरन जेल भेजना भाजपा सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तानाशाही का प्रमाण है। सरकार आज अन्नदाता पर अत्याचार करते हुए उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। सरकार किसानों को उनका हक नहीं देना चाहती। भाजपा सरकार का आरम्भ से ही अन्नदातों का शोषण करने का रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनके हक दिलाने के लिए संघर्ष में पूरी मदद करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राहुल अवाना, नरेंद्र नागर, सुनील भाटी देवटा, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, अमित रौनी, शैलेन्द्र भाटी, सुनील बदौली, दीपक भाटी, मोहित यादव, अनूप तिवारी, गजेंद्र यादव, हैप्पी पंडित, विपिन सेन, रजनीकांत भारद्वाज, दिनेश अवाना, चंदन यादव, वीरपाल नागर, यशपाल भाटी, गजेंद्र रावल, जोरा भाटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button