दोषियों को मिले कड़ी सजा : एडवोकेट सीमा भाटी
दोषियों को मिले कड़ी सजा : एडवोकेट सीमा भाटी

ग्रेटर नोएडा – इकोटेक तृतीय थाना के जलपुरा गांव मे सोमवार को एक नव विवाहिता दीपिका नागर की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसके ससुराल जनों के द्वारा की हत्या कर दी गयी इस हत्याकांड के प्रकरण में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला उन्नति संस्थान की कानूनी सलाहकार एडवोकेट सीमा भाटी ने कहा है कि दहेज को लेकर हुई नव विवाहिता की हत्या समाज के लिए कलंक और शर्मसार करने वाली घटना है। आज के समय में भी दहेज को लेकर पड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं की हत्या हो रही है यह काफी पीड़ा दायक है। उन्होंने सरकार से मांग की है इस हत्या में दोषी सभी लोगों के खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए हत्याकांड में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। और कहा की यदि पीड़ित परिवार को कोई भी कानूनी मदद चाहिए तो उनको निशुल्क कानूनी मदद दी जाएगी




