GautambudhnagarGreater noida news

जिला कांग्रेस गौतमबुद्धनगर द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत 

जिला कांग्रेस गौतमबुद्धनगर द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत 

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए किसानों के हित में संघर्ष को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बिन्नू भाटी का भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के जिला अध्यक्ष के रूप में चयन किसानों की आवाज़ को मजबूती देने वाला कदम है। आज देश और प्रदेश का किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है महंगी खाद, बीज, डीज़ल, बिजली, आवारा पशु, फसलों के उचित दाम और बढ़ते कर्ज ने किसान को तोड़ने का काम किया है। ऐसे समय में किसान संगठनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसान हितों के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रखेगी। हमें विश्वास है कि बिन्नू भाटी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और किसान आंदोलन को नई दिशा देगी। जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हर न्यायोचित आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरणों तथा प्रशासन से जल्द वार्ता कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी साथ ही साथ जिले में मज़बूत संगठन बनाकर किसानों की आवाज़ को बुलंद किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला सचिव कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट, जिला सचिव रमेश वाल्मीकि, व्यापार प्रकोष्ठ से इंद्रेश कुमार, दिनेश कुमार, नरेश मुखिया, श्रुति चौधरी, मुन्ना खान, दीपांशु सोनी, पीयूष जाटव, सन्नी सिंह, सचिन भाटी, रवि कुमार, राज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए किसान एकता और साझा संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button