GautambudhnagarGreater noida news

कासना में शोभानंद आवाम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, सुरेंद्र नागर रहे मुख्य अतिथि

कासना में शोभानंद आवाम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, सुरेंद्र नागर रहे मुख्य अतिथि

ग्रेटर नोएडा, 23 अगस्त 2026। कासना के मेन रोड स्थित शोभानंद आवाम हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। अस्पताल का संचालन शोभा आनंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है।उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व विधायक विमला सोलंकी एवं नेहा यादव,ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई।

समारोह में अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों डॉ. शोभा आनंद, डॉ. संचय अग्रवाल, डॉ. परिचय अग्रवाल, डॉ. मयूरी अग्रवाल, डॉ. डिम्पी अग्रवाल एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल की भी प्रमुख उपस्थिति रही।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह शुभ अवसर उनके लिए केवल शोभानंद आवाम हॉस्पिटल के उद्घाटन का दिन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति एक नए संकल्प की शुरुआत है। अस्पताल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

डॉक्टर शोभा आनंद ने बताया कि शोभानंद आवाम हॉस्पिटल की स्थापना स्वर्गीय डॉ. आनंद अग्रवाल की प्रेरणा तथा डॉ. शोभा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button