श्री राजपूत करणी सेना संगठन का हुआ विस्तार,लखपत सिंह बने बुलन्दशहर के जिला प्रभारी
श्री राजपूत करणी सेना संगठन का हुआ विस्तार,लखपत सिंह बने बुलन्दशहर के जिला प्रभारी
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। ककोड़, बुलन्दशहर में श्री राजपूत करणी सेना संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें लखपत सिंह को ज़िला कार्यकारिणी बुलन्दशहर का जिला प्रभारी, महेश राणा को जिला संयोजक, पवन ठाकुर को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही अवधेश राणा, दीपांशु सिंह, लकी सिंह, चेतन प्रताप सिंह, हर्षित ठाकुर आदि को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। करणी सेना के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह के द्वारा सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति कराई गई। उन्होंने बताया कि आज क्षत्रिय समाज को तेजी से बदलते हालातों को देखते हुए संगठित और जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है जिसके लिये संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप कालवी के नेतृत्व में स्व. लोकेंद्र कालवी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेगा।