Greater NoidaGreater noida news

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और दादरी नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर मुस्लिम समाज की उपेक्षा करने का लगाया आरोप बोले मुसलमानों को सिर्फ समझा जाता है वोटर, संगठन के लोग नहीं देते सम्मान

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और दादरी नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर मुस्लिम समाज की उपेक्षा करने का लगाया आरोप

मुसलमानों को सिर्फ समझा जाता है वोटर, संगठन के लोग नहीं देते सम्मान।

ग्रेटर नोएडा। (शफी मौहम्मद सैफी) अनीस अहमद बिसाहडिया का कहना है कि वह पिछले 15 सालों से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे है। संगठन की विभिन्न जिम्मेवारियों का भी वह निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में मुझे पार्टी ने दादरी नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। सिकन्द्राबाद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा में पार्टी के मुस्लिम समाज से जुड़े कई वरिष्ठ और बड़े नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। समाजवादी पार्टी के दादरी नगर अध्यक्ष अनीस अहमद बिसाहडिया का परिवार राजनीतिक रूप से समाजवादी पार्टी से जुड रहा है। उनके पिता मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी से जुड़े रहे थे। अनीस अहमद का कहना है कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों के विपरीत आचरण कर रही है। वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर जिला समाजवादी पार्टी संगठन के हालात बहुत ही दयनीय हो चुके हैं। इतन ही नहीं मुस्लिम समाज को हमेशा से ही समाजवादी पार्टी का मूल मतदाता माना जाता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी के लिए काम करता रहा है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए मुस्लिम समाज पूरी निष्ठा से लेकिन जिला संगठन मुस्लिम समाज का लगातार अपमान और तिरस्कार कर रहा है। इसके बावजूद मुस्लिम समाज का तिरस्कार और अपमान लगातार किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध होकर पार्टी के नगर अध्यक्ष अनीस अहमद बिसाहडिया और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर खान ने समाजवादी पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है।अनीस अहमद का कहना है कि अखिलेश यादव की चुनावी सभा में राजकुमार भाटी से मुस्लिम समाज को सम्मान दिए जाने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी से जब इस बारे में बात की गई तो कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला। अनीस अहमद ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सुधीर भाटी लगातार मुस्लिम समाज के लोगों को अपमानित कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर आए दिन मुस्लिम समाज के लोगों का तिरस्कार किया जाता है। हीन भावना से देखा जाता है। इन दोनों के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी के किसी भी मंच पर सम्मान नहीं दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं से कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। अब मुस्लिम समाज के लोगों के बीच इस विषय पर चर्चा जोर शोर से हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button